हिरणपुर की नाबालिग लड़की तीनपहाड़ से बरामद

हिरणपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी को पुलिस ने तीनपहाड़ से बरामद कर लिया है.

हिरणपुर. हिरणपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी को पुलिस ने तीनपहाड़ से बरामद कर लिया है. किशोरी को बरामद कर मेडिकल जांच के लिए सोनाजोडी सदर अस्पताल भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरवरी माह में किशोरी के पिता ने हिरणपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें साहिबगंज जिले के बोरियो निवासी एक युवक पर उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया गया था. मामले की जांच के बाद पुलिस ने छापेमारी कर तीनपहाड़ स्थित युवक के रिश्तेदार के घर से युवती को बरामद किया. इस मामले में आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Binay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >