सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के लिए की तीज

पाकुड़िया. प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को सुहागिनों ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर हरित तालिका तीज का पर्व पूरे श्रद्धा के साथ मनाया.

पाकुड़िया. प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को सुहागिनों ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर हरित तालिका तीज का पर्व पूरे श्रद्धा के साथ मनाया. परंपरा के अनुसार, महिलाओं ने दिनभर निर्जल उपवास रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर पुरोहितों ने सामूहिक रूप से कथा का श्रवण कराया. महिलाओं ने विधिविधान पूर्वक फल, प्रसाद और फूल अर्पित कर भगवान शिव-पार्वती की आराधना की. पूजन के उपरांत ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा भी प्रदान किया. के मोंगलाबांध, राजदाहा, लागडुम, श्रीधरपाड़ा, बन्नोग्राम, परूलिया, चौकिसाल, गनपुरा आदि गांवों में भी तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >