हरिनाम संकीर्तन के पूर्व कुंवारी कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

हरिनाम संकीर्तन के शुभारंभ के पूर्व कुंवारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गयी.

पाकुड़, हिरणपुर रामनवमी के अवसर पर रानीपुर ग्रामवासी की ओर से 24 प्रहर व्यापी हरिनाम संकीर्तन के शुभारंभ के पूर्व कुंवारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. ये लोग भजन-कीर्तन एवं गाजे-बाजे के साथ परगना नदी से कलश में जल भरकर पूरे गांव की परिक्रमा करते हुए रानीपुर सरस्वती मंदिर तक पहुंचे. वहीं बुधवार संध्या अधिवास के साथ 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ. यह आगामी 20 अप्रैल तक चलेगा. इसके पश्चात 21 अप्रैल को कुंजभंग धुलोट होगा. कलश यात्रा में मुख्य रूप से कैलाश सिंह, जयंत मंडल, आशुतोष मंडल, मिथुन सिंह, धर्मेंद्र मंडल, दशरथ मंडल, श्याम सिंह, लीलू सिंह, जगदीश भगत, राहुल तिवारी, जितेंद्र साहा, गंगा राम साहा, मोहनलाल साहा, सपन मंडल, कैलाश मंडल, विफल मंडल, आकेश मंडल, कृष्ण मंडल, अचिन्त मंडल, अजय सिंह, पलटन सोरेन, अंकुर मंडल, दयानंद मंडल, हीरालाल मंडल, प्रहलाद मंडल, उज्ज्वल मंडल आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >