जलसहिया ने स्वच्छता को लेकर बच्चों को किया जागरूक

महेशपुर. शहरग्राम उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय में मंगलवार को तिथि भोज कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता जागरुकता अभियान चलाया गया.

महेशपुर. शहरग्राम उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय में मंगलवार को तिथि भोज कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता जागरुकता अभियान चलाया गया. शहरग्राम की जलसहिया रुक्मिणी देवी ने बच्चों को शौच के बाद साबुन से हाथ धोने, साफ-सफाई बनाए रखने और घर में गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग डिब्बे में रखने की आदत डालने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे स्वयं स्वच्छता का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें. रुक्मिणी देवी ने कहा कि स्वच्छता से ही बीमारी से बचाव संभव है. मौके पर शिक्षक सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >