भारत के विकास में डॉ आंबेडकर का बड़ा योगदान: सरिता

महेशपुर प्रखंड मुख्यालय के अंबेडकर चौक पर अभाविप और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई। बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता और अन्य ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने कहा कि डॉ. अंबेडकर भारतीय संविधान के पिता हैं जिन्होंने सामाजिक समानता स्थापित की और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं, डीएवी पब्लिक स्कूल में प्राचार्य राजेश कुमार सिंह एवं शिक्षक भी उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में अनेक कार्यकर्ता और शिक्षक मौजूद थे, जिन्होंने डॉ. अंबेडकर के जीवन, शिक्षा और समानता के संदेश को याद किया।

प्रतिनिधि, महेशपुर. महेशपुर प्रखंड मुख्यालय के अंबेडकर चौक पर अभाविप और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनायी. बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता और कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने कहा कि बाबा साहेब को भारतीय संविधान का पिता माना जाता है. उन्होंने समाज में समानता स्थापित कर ऊंच-नीच की प्रथा को खत्म किया और भारत के विकास में बड़ा योगदान दिया. मौके पर साधन ठाकुर, अमित अग्रवाल, राहुल मिश्रा, राहुल यादव, संदीप भगत, बिरजू मंडल, काजल दास, बिट्टू चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे. डीएवी पब्लिक स्कूल महेशपुर में भी अंबेडकर जयंती पर प्राचार्य राजेश कुमार सिंह और शिक्षकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. प्राचार्य ने उनके जीवन और योगदान पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा और समानता को समाज के लिए आवश्यक बताया. कार्यक्रम में कुलदीप उपाध्याय, अरुण रंजन चौबे, राजीव कुमार, बीपी शाही, निशांत कुमार, सुबोध झा, अजय मिश्रा, विकास कुमार सहित अन्य मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >