Jharkhand News: पाकुड़ के दो गांवों में फैला डायरिया, 30 लोगों का चल रहा इलाज, बड़ा बास्को गांव पहुंचे सिविल सर्जन

Jharkhand News: पाकुड़ के 2 गांवों में डायरिया फैल गया है. 30 लोग पीड़ित हैं. बताया गया है कि गांवों में पेयजल की व्यवस्था नहीं है. लोग झरना का पानी पीते हैं.

Jharkhand News: पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा और लिट्टीपाड़ा प्रखंड के दो गांवों में डायरिया फैल गया है. अमड़ापाड़ा के बड़ा बास्को गांव में डायरिया से करीब 25 लोग बीमार हैं. वहीं लिट्टीपाड़ा के छोटा चटकम के पहाड़िया टोला की दो बच्ची समेत छह लोग पीड़ित हैं.

Jharkhand News: इन गांवों में नहीं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था

बताया जा रहा है कि साफ पानी पीने की सुविधा नहीं होने के कारण इन दोनों गांवों के लोग झरने का पानी ही पी रहे थे. इस कारण ये लोग डायरिया की चपेट में आ गये हैं. बड़ा बास्को गांव में डायरिया फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को तत्काल गांव भेजी गयी. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ मंटू टेकरीवाल भी बड़ा बास्को गांव पहुंचे और स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों के बेहतर इलाज का निर्देश दिया.

गांव में खटिया में खुले आसामान के नीचे चल रहा मरीजों का इलाज

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पाकुड़ जिले के बड़ा बास्को गांव में 25 लोगों की तबीयत खराब है, इसमें से 10 लोगों को बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. शेष का इलाज गांव में ही एक साथ खटिया पर स्लाइन लगाकर किया जा रहा है. मरीजों के बेहतर इलाज के लिए स्वास्थ्य टीम गठित की गयी है. जिसमें डॉक्टर मोहम्मद खालिद अहमद, डॉक्टर नसीम अहमद, डॉक्टर प्रमोद कुमार, ड्रेसर इशामुद्दीन शेख, सीएचओ समय सिंह मीणा, एएनएम उषा किस्कू और एएनएम ममता सिन्हा सहित 25 कर्मियों को लगाया गया है.

गंभीर रूप से बीमार कुछ लोगों को अस्पताल भेजा गया. फोटो : प्रभात खबर

सभी स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां कर दी गईं हैं रद्द

डायरिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फतेहपुर के डॉक्टर, एएनएम, एमपीडब्ल्यू समेत सभी स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी हैं. वहीं छोटा चटकम गांव के पहाड़िया टोला की दोनों बच्चियों समेत सभी छह मरीजों को इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा में भर्ती कराया गया है. सहिया बेदी पहाड़िन ने बताया कि गांव में शनिवार रात से डायरिया फैलना शुरू हुआ.

कई पीड़ितों को लिट्टीपाड़ा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया

जवाहर पहड़िया (30) व उनकी पुत्री प्रमिला पहाड़िन (8), अर्जुन पहाड़िया का 7 वर्षीय पुत्री सीदी पहाड़ीन, सुरजा पहाड़िया (56) व पत्नी बामडी पहाड़िन (53) तथा सुरजा पहाड़िया (32) डायरिया से पीड़ित है. सभी को रविवार की सुबह एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लिट्टीपाड़ा में भर्ती कराया गया है. वहीं ग्रामीण चारलेश पहाड़िया का कहना है कि हम लोग कुआं का पानी पीते हैं. छोटा चटकम ऊपर टोला में एक भी चापाकल नहीं है. पेयजल के लिए बहुत भटकना पड़ता है.

डायरिया से पीड़ित सभी मरीजों का इलाज चल रहा है, उनकी हालत में सुधार हो रहा है. गांव के लोग कुआं व झरना का पानी पीते हैं. फूड प्वाइजनिंग की वजह से डायरिया फैला है. स्वास्थ्य टीम गांव पहुंच कर लोगों की स्वास्थ्य जांच की है.

डॉ मुकेश बेसरा, प्रभारी चिकित्सक

अमड़ापाड़ा के बड़ा बास्को गांव में 22 से 25 लोगों के बीमार हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर जांच की. मरीजों में डायरिया से संबंधित लक्षण पाये जा रहे हैं. मरीजों का उपचार किया जा रहा है. स्थिति नियंत्रण में है. वहीं लिट्टीपाड़ा प्रखंड के एक गांव में भी डायरिया फैला है. वहां भी मरीजों का इलाज किया जा रहा है. वहां भी स्थिति नियंत्रण में है. बीमारी का मुख्य कारण झरना का पानी पीना है. ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि झरने के पानी को उबालकर पीएं.

डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, सिविल सर्जन, पाकुड़

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Crime News: पाकुड़ में नाबालिग समेत दो युवतियों से दरिंदगी, आरोपियों की तलाश में छापेमारी

Jharkhand Crime News: पाकुड़ में दलित युवती से गैंगरेप मामले में आठ आरोपियों ने अदालत में किया सरेंडर, एक अब भी फरार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >