डीपीएस में विशेष सभा व हवन के साथ नये सत्र का शुभारंभ

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में नव-नामांकित एवं पूर्व से अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया.

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ दिल्ली पब्लिक स्कूल पाकुड़ में शैक्षणिक सत्र 2026–27 का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ विशेष सभा व हवन के जरिये किया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में नव-नामांकित एवं पूर्व से अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया. निदेशक अरुणेंद्र कुमार ने अनुशासन, समय-प्रबंधन और कठोर परिश्रम के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच जरूरी है. प्रधानाध्यापक जेके शर्मा ने विशेष सभा में विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी देते विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति गंभीर रहने तथा आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया. नये सत्र के पहले दिन बालवाटिका एवं प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों के स्वागत के लिए हाइ-फाइ, कविता-पाठ, चित्रांकन जैसी विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >