भाजपा के विजय संकल्प सभा में शामिल होंगे बाबूलाल

भाजपा की गुरुवार को आयोजित विधानसभा स्तरीय अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल होंगे.

पाकुड़ नगर. भाजपा की ओर से आयोजित विधानसभा स्तरीय अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल होंगे. जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने बताया कि हिरणपुर के जया विवाह भवन में गुरुवार को लिट्टीपाड़ा विधानसभा स्तरीय विजय संकल्प सभा का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल होंगे. बताया कि कार्यक्रम सुबह साढ़े ग्यारह बजे से शुरू होगा. कार्यक्रम में लिट्टीपाड़ा विधानसभा के कार्यकर्ताओं के अलावा के जिलास्तरीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >