किसानों को 3200 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी नहीं देने का लगाया आरोप

लिट्टीपाड़ा/महेशपुर. भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं, सरकार के वादा खिलाफी समेत अन्य जनमुद्दों को लेकर लिट्टीपाड़ा व महेशपुर में धरना प्रदर्शन किया.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिट्टीपाड़ा व महेशपुर में दिया धरना फोटो संख्या-05,06 कैप्शन- लिट्टीपाड़ा में धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता, महेशपुर में बीडीओ को ज्ञापन सौंपते कार्यकर्ता प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा/महेशपुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं, सरकार के वादा खिलाफी समेत अन्य जनमुद्दों को लेकर लिट्टीपाड़ा व महेशपुर में धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. किसानों के हित में कार्य करने की मांग की. लिट्टीपाड़ा चौक में आयोजित धरना का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष बनेश्वर सोरेन एवं धनेश्वर साहा ने संयुक्त रूप से किया. वहीं महेशपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित धरना का नेतृत्व भाजपा के जिला महामंत्री सह प्रभारी साधन झा ने किया. लिट्टीपाड़ा के बाबूधन मुर्मू ने कहा कि महागठबंधन सरकार ने चुनाव पूर्व किसानों से किए वादे को पूरा नहीं किया. किसानों को 3200 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य, मुफ्त बिजली, सस्ती दर पर खाद-बीज, कृषि उपकरण तथा वन उत्पादों के एमएसपी में बढ़ोतरी जैसे वादे अब तक अधूरे हैं. उन्होंने खाद-बीज की कालाबाजारी बढ़ने का भी आरोप लगाया. भाजपाइयों ने धान खरीद में अव्यवस्था, बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं मिलने, फसल बीमा योजना में बाधा, सिंचाई व्यवस्था की कमी तथा मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना बंद किए जाने को किसानों के साथ अन्याय बताया. धरना प्रदर्शन के बाद भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल ने 12 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन राज्यपाल के नाम बीडीओ को सौंपा. कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू, साहेब हांसदा, अमृत पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >