प्रतिनिधि, महेशपुर. प्रखंड के भेटाटोला-अहिल्यापुर स्थित फुटबॉल मैदान में तीन दिवसीय गेंदरेच बॉल खेल का फाइनल मुकाबला हुआ. झारखंड नवयुवक संघ अहिल्यापुर द्वारा पाता मेला (चड़क पूजा मेला) के अवसर पर यह आयोजन किया गया. बतौर मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी उपस्थित रही. झामुमो नेत्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर बॉल को आसमान में उछालकर फाइनल मैच की शुरुआत की. फाइनल मुकाबला एफसी चांदो इपिल गोविंदपुर और एफसी चापाखिया महेशपुर के बीच खेला गया, जिसमें एफसी चांदो इपिल गोविंदपुर की टीम ने एक गोल की बढ़त के साथ जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया. विजेता टीम को 60 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया. उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास होता है. मौके पर मुन्ना प्यारेलाल मुर्मू, सेल्सुस किस्कू, गेब्रियल सोरेन, बाबु हेंब्रम, मार्सल हेंब्रम, शीतल मुर्मू, कॉर्नेल किस्कू, देवीलाल हांसदा, बाबुधन किस्कू आदि खेल प्रेमी मौजूद थे.
एफसी चांदो इपिल गोविंदपुर ने खिताब पर जमाया कब्जा
महेशपुर. प्रखंड के भेटाटोला-अहिल्यापुर स्थित फुटबॉल मैदान में तीन दिवसीय गेंदरेच बॉल खेल का फाइनल मुकाबला हुआ.
