डीसी ने की को-ऑडिनेशन की बैठक, कहा
पाकुड़ : समाहरणालय स्थित सूचना भवन में डीसी फिदेलिस टोप्पो की अध्यक्षता में को-ऑडिनेशन की बैठक गुरुवार को हुई. बैठक में डीडीसी संजीव शरण, डीआरडीए निदेशक गंदूर भगत के अलावे सभी प्रखंडों के बीडीओ, बीपीओ एवं अभियंताओं ने हिस्सा लिया.
बैठक में प्रखंडवार मनरेगा के कार्यो की समीक्षा की गयी और श्रम बजट का शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिये गये. बैठक में स्वीकृत नयी योजनाओं का कार्य शीघ्र चालू करने, डाटा इंट्री में तेजी लाने, प्रत्येक पंचायतों के गांवों में एक एक योजना मनरेगा के तहत चालू करने का आदेश दिया गया.
बैठक में वैसे प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा जिनका कार्य संतोषजनक नहीं पाया जायेगा को हटाने के लिए आयुक्त को लिखने की भी बात कही गयी. बैठक में ईएफएमएस लागू करने को लेकर बीडीओ के साथ समीक्षा की गयी. ध्वस्त सिंचाई कूप की पूर्णता की स्थिति की समीक्षा की गयी व मास्टर रोल में कनीय अभियंताओं का हस्ताक्षर कराने के बाद ही उसे जिला मुख्यालय में एमआइएस के लिए भेजने का आदेश दिया गया.
बैठक में 15 दिनों के अंदर इआइडी एवं यूआइडी को संग्रह कर सामाजिक सुरक्षा कोषांग में जमा करने के बारे में कहा गया. बैठक में डीसी ने इंदिरा आवास की प्रथम किस्त लाभुकों को उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया. बैठक में मौजूद अभियंताओं को अपने अपने क्षेत्रों में योजनाओं का अनुश्रावण कर उसे समय सीमा के अंदर पूरा कराने की बात डीसी ने कही.
