मुखिया संघ की बैठक में समस्याओं पर चर्चा
पाकुड़ : जिला मुख्यालय के सिदो कान्हू पार्क परिसर में मुखिया संघ की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता मनसारूल हक ने की. इसमें मुखियाओं ने अपनी अपनी समस्याओं को रखी और इसके निदान को लेकर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने का निर्णय लिया.
श्री हक ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों को 14 अधिकार दिये गये, लेकिन आज तक इसका लाभ नहीं मिल पाया है. उन्होंने कहा कि अधिकार सिर्फ कागजों में दिये गये हैं जबकि सरजमीन पर इसका अनुपालन अधिकारियों द्वारा नहीं किया जा रहा.
इस दौरान राशन कार्ड बनाने में पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग लेने के बावजूद अब तक ई- राशन कार्ड का वितरण नहीं किये जाने पर दुख व्यक्त किया गया. मुखियाओं ने कहा कि जब तक पंचायत प्रतिनिधियों का अपेक्षित सहयोग अधिकारी नहीं लेंगे विकास नहीं हो पायेगा. मौके पर देवीलाल मुमरू, मनोज मरांडी, गुलाम रसूल, मुकलेसुर रहमान, अब्दुस समद, मानिक हांसदा, जोन जंतु सोरेन, फुलवंती सोरेन, जयंती बास्की, बड़की हेंब्रम, सुलेमान मुमरू आदि थे.
