पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र के चापाडांगा स्थित सर्व शिक्षा अभियान द्वारा संचालित विशेष आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में चोरी कर रहे चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथ दबोच लिया. मिली जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार की रात्रि में विशेष आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में एक चोर घुस गया. चोर के घुसने के आहट मिलते ही रात्रि प्रहरी सुनील टुडू द्वारा आसपास के ग्रामीणों को उठाया. उसी दौरान चोर चोरी करने में मशगूल था.
मौका रहते ग्रामीणों ने चोर को दबोच कर उसकी जमकर पिटाई की व विद्यालय परिसर में ही उसे बांध कर रखा. मंगलवार की सुबह सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस पहुंची और चोर को थाना ले गयी. रात्रि प्रहरी सुनील टुडू के बयान पर थाना कांड संख्या 55/14 भादवि की धारा 461, 379, 511, 427 के तहत सुंदर मंडल को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. धराया चोर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुलदाहा गांव का निवासी है.
