डीइओ ने रद्द की शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति

पाकुड़ : जिले के उत्क्रमित प्राथमिक, प्राथमिक, उत्क्रमित मध्य, मध्य, उत्क्रमित उच्च तथा उच्च विद्यालयों व प्लस टू विद्यालयों के वैसे शिक्षक जिनकी प्रतिनियुक्ति की गयी थी का प्रतिनियोजन जिला शिक्षा पदाधिकारी बालेश्वर सहनी ने रद्द कर दिया. श्री सहनी ने प्रतिनियुक्त शिक्षकों को तीन दिनों के अंदर अपने मूल विद्यालय में योगदान करने का […]

पाकुड़ : जिले के उत्क्रमित प्राथमिक, प्राथमिक, उत्क्रमित मध्य, मध्य, उत्क्रमित उच्च तथा उच्च विद्यालयों व प्लस टू विद्यालयों के वैसे शिक्षक जिनकी प्रतिनियुक्ति की गयी थी का प्रतिनियोजन जिला शिक्षा पदाधिकारी बालेश्वर सहनी ने रद्द कर दिया. श्री सहनी ने प्रतिनियुक्त शिक्षकों को तीन दिनों के अंदर अपने मूल विद्यालय में योगदान करने का निर्देश दिया है. यहां उल्लेखनीय है कि झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव ने जिला शिक्षा पदाधिकारी पर मनमाने तरीके से कार्य करने सहित शिक्षकों के प्रतिनियोजन करने का आरोप लगाते हुए डीसी से लिखित शिकायत की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >