सेविकाओं की बेमियादी हड़ताल जारी

पाकुड़:पांच सूत्री मांगों को लेकर सदर प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका एवं सहायिकाओं ने शुक्रवार को दूसरे दिन धरना दिया. धरना के कारण सदर प्रखंड के 272 आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन दूसरे दिन भी प्रभावित रहा. संघ के अध्यक्ष चित्रलेखा गोंड एवं सचिव साहिदून बीबी के नेतृत्व में सैकड़ों आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं ने […]

पाकुड़:पांच सूत्री मांगों को लेकर सदर प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका एवं सहायिकाओं ने शुक्रवार को दूसरे दिन धरना दिया. धरना के कारण सदर प्रखंड के 272 आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन दूसरे दिन भी प्रभावित रहा. संघ के अध्यक्ष चित्रलेखा गोंड एवं सचिव साहिदून बीबी के नेतृत्व में सैकड़ों आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं ने हिस्सा लिया. धरना को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष श्रीमती गोंड ने कहा कि अधिकारियों की मनमानी के कारण सदर प्रखंड के सेविका एवं सहायिकाओं को परेशानी उठानी पड़ रही है. उन्होंने कहा कि अधिकारियों के मौखिक आदेश पर उधार में पोषाहार लेकर केंद्रों का संचालन किया गया परंतु महीनों बीतने के बाद भी पोषाहार राशि का भुगतान अब तक नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जायेगा अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा और आंगनबाड़ी केंद्रों में कामकाज ठप रहेगा. आयोजित धरना को सफल बनाने में सजिदा बीबी, अरुणा तालुकदार, समिया हेंब्रम, अंगूरा खातून आदि सक्रिय दिखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >