पाकुड़ : प्रधान डाक घर में 24 घंटे बाद मंगलवार को कामकाज चालू हुआ. डाक घर में कामकाज चालू होते ही ग्राहकों की भीड़ लग गई. विभाग द्वारा कंप्यूटर सेट लगाने के बाद अन्य दिनों की तरह मंगलवार को कामकाज शुरू हुआ.
बता दे कि प्रधान डाक घर में अज्ञात चोरों द्वारा कंप्यूटर सेट सहित अन्य समानों की चोरी कर ली गयी थी जिसके कारण बीते सोमवार को दिन भर सरकारी कामकाज नहीं हो पाया था और ग्राहकों को वापस लौटना पड़ा था.
