धूमधाम से हुई मां शारदे की पूजा

जिले भर में भक्तिपूर्ण हुआ माहौल पाकुड़ : जिले में सरस्वती पूजा भक्तिपूर्ण माहौल में धूमधाम से मनायी गयी. जिला मुख्यालय के अलावे प्रखंड मुख्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में स्कूली बच्चों द्वारा प्रतिमा स्थापित कर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गयी. सरस्वती पूजा के मौके पर सार्वजनिक स्थलों […]

जिले भर में भक्तिपूर्ण हुआ माहौल

पाकुड़ : जिले में सरस्वती पूजा भक्तिपूर्ण माहौल में धूमधाम से मनायी गयी. जिला मुख्यालय के अलावे प्रखंड मुख्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में स्कूली बच्चों द्वारा प्रतिमा स्थापित कर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गयी. सरस्वती पूजा के मौके पर सार्वजनिक स्थलों में क्लबों द्वारा प्रतिमा स्थापित कर मां शारदे की पूजा-अर्चना की गयी.

सैकड़ों स्थानों पर भव्य पंडाल बनाये गये और आकर्षक विद्युत सज्जा की किया गया था. सुबह से ही सरस्वती पूजा को लेकर स्कूली बच्चों में खासा उत्साह था. छोटे-छोटे बच्चे नये-नये परिधानों में अपने-अपने घरों से निकले और स्थापित मां शारदे की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की. मौके पर जिले के दर्जनों विद्यालयों में सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया.

पूजा स्थलों में सबसे ज्यादा भीड़ संध्या छह बजे के बाद श्रद्धालुओं की उमड़ी. हिरणपुर प्रतिनिधि के मुताबिक प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के अलावे मॉडल प्लस टू विद्यालय, फ्रेंडस क्लब सुदंरपुर में धूमधाम से पूजा-अर्चना की गयी. फ्रेंडस क्लब सुंदरपुर द्वारा छठ तालाब में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी.

लिट्टीपाड़ा प्रतिनिधि के मुताबिक सरस्वती शिशु मंदिर के अलावे सरकारी विद्यालयों में भक्तिपूर्ण माहौल में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गयी. पूजा-अर्चना के बाद स्कूली बच्चों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया. अमड़ापाड़ा प्रतिनिधि के मुताबिक प्रखंड मुख्यालय के अलावे दर्जनों गांवों में प्रतिमा स्थापित कर मां शारदे की पूजा-अर्चना की गयी.

महेशपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड मुख्यालय के चौक चौराहों के अलावे ग्वालपाड़ा, आंबेडकर चौक आदि मुहल्लों में पूजा-अर्चना की गयी. पाकुड़िया प्रतिनिधि के मुताबिक प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मां सरस्वती की पूजा-धूमधाम से की गयी. यहां नवयुवक संघ, नेताजी संघ द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >