अगलगी में तीन घर जले
हिरणपुर : प्रखंड के बागशीशा गांव अंतर्गत गौरीपुर गांव में रविवार की रात अचानक आग लगने से तीन ग्रामीणों के घर सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गयी. आस पास के ग्रामीणों ने पंपसेट के सहारे आग को बुझाया. जिसके कारण आस पास के घर जलने से बच गये. रविवार की रात सबसे पहले शंकर मंडल के घर में आग लगी.
आग की लपटें इतनी तेज थी कि पड़ोस के ही गुलिया मंडल व सुरेश मंडल के घर को भी अपने चपेट में ले ली.
इससे तीन घर पूरी तरह जल गये. लगभग 50 क्विंटल धान व बीस 20 चावल सहित घर में रखे नगदी व दो मवेशी जल गये. मामले की सूचना मिलते ही सोमवार को ग्रामीण कार्य व खाद्य आपूर्ति मंत्री साइमन मरांडी प्रभावित गांव पहुंचे. मंत्री श्री मरांडी ने प्रभावित परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया. उन्होंने प्रभावित परिवारों के बीच आपदा राहत कोस से सरकारी राशि का वितरण करने का निर्देश एसडीओ को दिया.
