नपं की बैठक का बहिष्कार

पदाधिकारियों के देर से पहुंचने पर भड़के पार्षद पाकुड़ : नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक होनी थी परंतु वार्ड पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया और नगर पंचायत के कार्यालय के मुख्यद्वार पर नगर पंचायत अध्यक्ष व कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ नारे बाजी की. विरोध कर रहे वार्ड […]

पदाधिकारियों के देर से पहुंचने पर भड़के पार्षद

पाकुड़ : नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक होनी थी परंतु वार्ड पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया और नगर पंचायत के कार्यालय के मुख्यद्वार पर नगर पंचायत अध्यक्ष व कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ नारे बाजी की. विरोध कर रहे वार्ड पार्षद तारक साहा, महताब हुसैन, नरेश चंद्र राउत, किरण लाल कापरी, सलीम मंसूरी, साधन रजक, रतन सरदार, बेला मजूमदार, चंदना घोष, चैताली मंडल, पूनम देवी, संपा साहा, सलीमा बीबी, वीणा देवी, शहनाज खातून, सुमित्र सरदारिन ने बताया कि कार्यालय नपं के पत्रांक 103/नपं कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत द्वारा 1 फरवरी को दिन के साढ़े ग्यारह बजे बोर्ड की बैठक बुलायी गयी थी और समय पर सभी वार्ड पार्षद हिस्सा लेने कार्यालय पहुंचे तो कार्यालय में न तो कोई कर्मी, नपं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और न ही कार्यपालक पदाधिकारी मौजूद थे. पार्षदों ने कहा कि नपं कार्यालय में सभी मनमाने तरीके से चल रहे है.

अकसर बैठक देर से ही प्रारंभ किया जाता है इसके कारण हम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. वहीं पार्षदों ने कहा कि इसकी लिखित शिकायत राज्य के नगर विकास विभाग तथा जिले के उपायुक्त से भी की जायेगी. वार्ड पार्षदों ने कहा कि नगर पंचायत कार्यालय के कर्मी व अधिकारी मनमाने ढंग से चलने के कारण हम सभी वार्ड पार्षद काफी परेशान है और अपने-अपने वार्डो के लोगों को भी वादे किये थे जो पूरा नहीं कर पा रहे हैं. कहा कि यदि यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में कार्यालय में ताला जड़ कर मुख्यद्वार पर हम सभी वार्ड पार्षद धरना पर बैठ जायेंगे.

क्या कहा नपं अध्यक्ष ने

वार्ड पार्षदों द्वारा बोर्ड की बैठक को बहिष्कार कर देने को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष मीता पांडेय ने कहा कि बैठक का बहिष्कार करने से मुङो कोई दिक्कत नहीं है. उन्होंने कहा कि हम समय पर कार्यालय पहुंचते हैं.

क्या कहा कार्यपालक पदाधिकारी ने

वार्ड पार्षदों की बैठक का बहिष्कार करने को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी सुनीता किस्कू ने कहा कि वार्ड पार्षद सभी पर झूठा आरोप लगा रहे हैं. श्रीमती किस्कू ने कहा कि सभी कर्मचारी एवं अधिकारी कार्यालय में समय पर आते हैं और कोई भी मनमाने तरीके से नहीं चलते है. उन्होंने कहा कि जब मैं कार्यालय पहुंची तो समय पर कोई वार्ड पार्षद नहीं पहुंचे थे.

क्या था बैठक में एजेंडा

शनिवार को नगर पंचायत वोर्ड की बैठक में सड़क, नाली, नागरिक सुविधा मद से प्राप्त आवंटन पर विचार, नगर पंचायत ज्ञापांक 60/11.1.14 पर विचार, 13वें वित्त आयोग द्वारा लैडर हेतु प्राप्त आवंटन पर विचार होनी थी परंतु वार्ड पार्षदों ने समय पर अध्यक्ष, कार्यपालक पदाधिकारी तथा कर्मियों की बैठक में हिस्सा नहीं लेने पर आक्रोशित होकर बैठक को बहिष्कार कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >