मिले 100 दिन का रोजगार

लिट्टीपाड़ा : जनता दल यूनाइटेड द्वारा 12 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को बीडीओ कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया. इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष मंजु राम चंद्रवंशी ने किया. धरना प्रदर्शन को सफल बनाने में सुनीता भगत, बबलू सोरेन, किस्टो सोरेन, गुपीन हेंब्रम, बलराम साहा, प्रेमलाल मुमरू, सुशील हांसदा, छोटू मुमरू आदि सक्रिय दिखे. इस […]

लिट्टीपाड़ा : जनता दल यूनाइटेड द्वारा 12 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को बीडीओ कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया. इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष मंजु राम चंद्रवंशी ने किया. धरना प्रदर्शन को सफल बनाने में सुनीता भगत, बबलू सोरेन, किस्टो सोरेन, गुपीन हेंब्रम, बलराम साहा, प्रेमलाल मुमरू, सुशील हांसदा, छोटू मुमरू आदि सक्रिय दिखे.

इस दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में महाविद्यालय की स्थापना करने, मजदूरों के पलायान पर रोक लगाने, अनुबंध पर बहाल कर्मियों की सेवा स्थायी करने, मनरेगा के तहत मजदूरों को सौ दिनों का रोजगार की गारंटी देने, प्रधानों के मानदेय में बढ़ोतरी करने की मांग की. धरना के उपरांत राज्यपाल के नाम प्रेषित मांग पत्र बीडीओ ज्ञानेंद्र कुमार को सौंपा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >