पाकुड़ : एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज ने राशन वितरण में की गयी लापरवाही व अनियमितता को लेकर जिले के पाकुडि़या प्रखंड के छह राशन डीलरों का लाइसेंस निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पाकुडि़या द्वारा समर्पित निरीक्षण प्रतिवेदन के आलोक में की गयी है.
एसडीओ श्री पंकज ने बताया कि निर्धारित मात्र से कम खाद्यान्न का वितरण करने, वितरण पंजी में मात्र की प्रवृष्टी नहीं करने, निर्धारित मात्र से कम केरोसिन व खाद्यान्न का वितरण करने को लेकर पाकुडि़या प्रखंड के खक्सा पंचायत के राशन डीलर सेमुएल हेंब्रम, चुंडा हेंब्रम, सुखेंद्र राय, बड़ासिंहपुर पंचायत के सुभाषचंद्र गुप्ता, पाकुडि़या पंचायत के तारकेश्वर कुमार भगत व गणपुरा पंचायत के अनंत लाल भगत क लाइसेंस निलंबित किया गया है.
