काला बिल्ला लगाकर कॉलेज कर्मियों ने जताया विरोध
पाकुड़ : कुमार काली दास मेमोरियल कॉलेज के दर्जनों कर्मियों ने महाविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के आह्वान पर अपनी मांगों के समर्थन में बुधवार को काला बिल्ला लगा कर प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व संघ के दिलीप मिश्र ने किया. शिक्षकेतर कर्मी बकाया डीए का भुगतान, विश्वविद्यालय प्रशासन होश में आओ, कॉलेज कर्मियों के साथ भेदभाव की नीति बंद करों आदि नारे लगा रहे थे.
संघ के श्री मिश्र ने बताया कि 31 जनवरी तक मांगे पूरी नहीं की गयी, तो एक फरवरी से कार्य बहिष्कार किया जायेगा. प्रदर्शन को सफल बनाने में नीरज कुमार यादव, नीधू हरिजन, एस अंसारी, मनीलाल साहा, गणोशचंद्र दास आदि सक्रिय दिखे.
