ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

बोलेरो के धक्के से छह वर्षीय बच्च घायल लिट्टीपाड़ा : प्रखंड के नावाडीह गांव के निकट पाकुड़ दुमका मुख्य सड़क पर एक बोलेरो के धक्के से छह वर्षीय कार्तिक हेंब्रम नामक बच्च सोमवार को जख्मी हो गया. गंभीर रूप से जख्मी बच्चे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया जहां चिकित्सकों […]

बोलेरो के धक्के से छह वर्षीय बच्च घायल

लिट्टीपाड़ा : प्रखंड के नावाडीह गांव के निकट पाकुड़ दुमका मुख्य सड़क पर एक बोलेरो के धक्के से छह वर्षीय कार्तिक हेंब्रम नामक बच्च सोमवार को जख्मी हो गया. गंभीर रूप से जख्मी बच्चे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया.

सड़क दुर्घटना में बच्चे के घायल होने की सूचना मिलते ही दर्जनों की संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और पाकुड़ दुमका मुख्य सड़क को जाम कर दिया. मामले की सूचना मिलते ही थाने की पुलिस पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को जब्त कर लिया. सड़क जाम कर रहे ग्रामीण घायल बच्चे के बेहतर इलाज को लेकर मुआवजा देने की मांग कर रहे थे.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार को दोपहर के लगभग तीन बजे नावाडीह गांव के निकट बोलेरो संख्या जेएच04 डी- 4812 द्वारा छह वर्षीय कार्तिक हेंब्रम को धक्का मार दिया गया. जिसके कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मामले की सूचना मिलते ही संजय सोरेन, विकास मुमरू, बाबूचांद मरांडी, शशि सोरेन, देवीधन हांसदा, जीवन मुमरू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. समाचार भेजे जाने तक सड़क जाम जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >