शीघ्र हो टेट सफल अभ्यर्थियों की बहाली: जितेंद्र

पाकुड़ : जिला मुख्यालय स्थित गोकुलपुर आम बागीचा में टेट सफल पारा शिक्षकों की बैठक सोमवार को हुई. इसकी अध्यक्षता जितेंद्र कुमार ने करते हुए सफल अभ्यर्थियों की बहाली शीघ्र करने की मांग की. शिक्षकों के मानदेय में तीन सौ रुपये की बढ़ोतरी जिले में अब तक नहीं होने को लेकर विभागीय लापरवाही के खिलाफ […]

पाकुड़ : जिला मुख्यालय स्थित गोकुलपुर आम बागीचा में टेट सफल पारा शिक्षकों की बैठक सोमवार को हुई. इसकी अध्यक्षता जितेंद्र कुमार ने करते हुए सफल अभ्यर्थियों की बहाली शीघ्र करने की मांग की.

शिक्षकों के मानदेय में तीन सौ रुपये की बढ़ोतरी जिले में अब तक नहीं होने को लेकर विभागीय लापरवाही के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया. एक शिष्टमंडल जिला शिक्षा अधीक्षक से मिलकर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराने का निर्णय लिया. मौके पर राजकुमार साह, सैदूल रहमान, रतन प्रमाणिक, चिरंजीत सिंह, ओम भारती, कमलेश यादव, लक्ष्मण कुमार, पापरी मंडल, नीलम सिंह, जहीरूल इस्लाम आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >