पत्थर लो¨डग के दौरान हुई मजदूर की मौत

पाकुड़ : मालपहाड़ी रेलवे साइडिंग में मालगाड़ी की बोगी में पत्थर लोडिंग के दौरान 30 वर्षीय शिव धन मरांडी की मौत मंगलवार की देर शाम को हो गयी. इस घटना को लेकर झोलो मुमरू के फर्द बयान पर थाने में यूडी केस दर्ज किया गया. मृतक लिट्टीपाड़ा प्रखंड के चापूबेड़ा गांव का निवासी है. शिवधन […]

पाकुड़ : मालपहाड़ी रेलवे साइडिंग में मालगाड़ी की बोगी में पत्थर लोडिंग के दौरान 30 वर्षीय शिव धन मरांडी की मौत मंगलवार की देर शाम को हो गयी. इस घटना को लेकर झोलो मुमरू के फर्द बयान पर थाने में यूडी केस दर्ज किया गया. मृतक लिट्टीपाड़ा प्रखंड के चापूबेड़ा गांव का निवासी है.

शिवधन मालपहाड़ी रेलवे साइडिंग के एक नंबर रेलवे लाइन पर मालगाड़ी की बोगी में पत्थर लोडिंग कर रहा था. इसी दौरान वह गाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >