पाकुड़ : जिला मुख्यालय सहित प्रखंड मुख्यालयों व ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को अलहे सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा. इस कारण ठंड के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा. कोहरे के कारण सौ मीटर तक भी दिखाई देना मुश्किल हो रहा था.
ऐसे में वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई. जिला मुख्यालय में दिन के 11 बजे थोड़ी देर के लिए धूप निकली. हिरणपुर में कोहरे के कारण व्यवसाय प्रभावित रहा. यहां 10.30 बजे हल्की धूप दिखायी दी. महेशपुर में भी यही स्थिति देखने को मिली.
