कौन संभालेगा मालोती के दो बच्चों का भविष्य
दर्जनों घरों में चूल्हे नहीं जली
पाकुड़िया : बीते बुधवार को महेशपुर प्रखंड के अर्जुनदाहा गांव स्थित सुलेमान मरांडी के पत्थर खदान में हुए अवैध विस्फोट में गांव के तीन महिला मजदूरों की हुई मौत की घटना के दूसरे दिन पूरे गांव में मातम छाया रहा.
घटना के बाद मृतक के परिजनों सहित दर्जनों घरों में चूल्हे नहीं जले. ग्रामीण अपने ही गांव के तीन महिलाओं की हुई मौत के मामले से मायूस दिखे और उनके चेहरे पर अपनों के नहीं रहने की खामोशी भी दिखी.
