सुंदरपहाड़ी व बाघमारा में छापेमारी

अवैध पत्थर उत्खनन को लेकर एसडीओ ने की 12 ट्रक व 1 जेसीबी मशीन जब्त खदानों की मापी का दिया गया निर्देश महेशपुर : प्रखंड के सुंदरपहाड़ी एवं बाघमारा पत्थर औद्योगिक क्षेत्र में अवैध तरीके से पत्थर उत्खनन एवं परिवहन की मिल रही शिकायत को लेकर मंगलवार को एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज ने छापेमारी की. […]

अवैध पत्थर उत्खनन को लेकर एसडीओ ने की

12 ट्रक व 1 जेसीबी मशीन जब्त

खदानों की मापी का दिया गया निर्देश

महेशपुर : प्रखंड के सुंदरपहाड़ी एवं बाघमारा पत्थर औद्योगिक क्षेत्र में अवैध तरीके से पत्थर उत्खनन एवं परिवहन की मिल रही शिकायत को लेकर मंगलवार को एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज ने छापेमारी की.

छापेमारी के दौरान अवैध तरीके से पत्थर का परिवहन कर रहे 12 पत्थर से लदे ट्रकों एवं एक जेसीबी मशीन को जब्त किया गया. छापेमारी के दौरान आधा दर्जन पत्थर खदानों में काम कर रहे मजदूर अधिकारियों को देखते ही काम छोड़कर भाग खड़े हुए. उक्त छापेमारी मे बीडीओ सह अंचलाधिकारी अशोक कुमार भी शामिल थे. छापेमारी के दौरान एसडीओ ने अंचलाधिकारी को सुंदरपहाड़ी एवं बाघमारा स्थित पत्थर खदानों की फ्रेस मापी कराने और रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया.

एसडीओ ने बताया कि छापेमारी के दौरान पत्थर व्यवसायियों द्वारा बिना भंडारण अनुज्ञप्ति एवं एल लाइसेंस लिये क्रशर मशीन का संचालन एवं पत्थरों का भंडारण किये जाने का भी मामला सामने आया है.

उन्होंने बताया कि कुछ खदान मालिकों द्वारा सडक काअतिक्रमण कर उत्खनन किये जाने के मामले सामने आये है जिसकी जांच के निर्देश दिये गये है. एसडीओ ने बताया कि जब्त किये गये पत्थर से लदे ट्रकों के मालिकों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश सहायक खनन पदाधिकारी को दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >