पाकुड़िया : प्रखंड के पलियादाहा पंचायत की वृद्ध महिला जलातून बीबी ने बीडीओ से वृद्धापेंशन योजना का लाभ दिलाने की गुहार लगायी. उक्त वृद्ध महिला ने बीडीओ का ध्यान आकृष्ट कराया कि एक वर्ष पूर्व उन्हें वृद्धापेंशन योजना का लाभ मिलता था.
उन्होंने बीडीओ का ध्यान आकृष्ट कराया कि पाकुड़िया स्टेट बैंक के खाते से पेंशन योजना का भुगतान हो रहा था और बीते दस माह से उक्त योजना के तहत पेंशन नहीं मिल रहा . बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुमरू ने मामले की जांच कराकर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन उक्त वृद्ध महिला को दिया.
