विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
पाकुड़ : विश्व मानव अधिकार दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में डीएवी पब्लिक स्कूल प्रांगण में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन मंगलवार को किया गया.
शिविर का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सिफत अहमद ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया. बतौर मुख्य अतिथि श्री अहमद ने मानव अधिकार के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मानव के स्वतंत्रता पूर्वक जीने का अधिकार है.
श्री अहमद ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र के हस्तक्षेप के बाद 1948 में कानून बनाया गये. पिछले 20 वर्षो में जिन देशों ने इसे तत्परता से लागू किया है उन्हें याद किया जाय. उन्होंने छात्र छात्राओं को भी अपने अधिकार के प्रति जागरूक होने की बात कही.
कार्यक्रम में स्थायी लोक अदालत के चेयरमैन ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि किसी को खून बहाने का अधिकार नहीं है चाहे कमजोर हो या ताकतवर. उन्होंने कहा कि ताकतवर देश कमजोर देश के ऊपर हमला नहीं कर सकते.
कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी बालेश्वर सहनी, डीएवी विद्यालय के प्राचार्य डा विजय कुमार, अधिवक्ता समीर मिश्र, राजीव झा ने भी अपने विचार रखे. मौके पर स्थायी लोक अदालत के सदस्य डा बीसी चौबे, डा त्रिवेणी प्रसाद भगत एवं यमुना प्रसाद, परेश बहम्मा सहित दर्जनों छात्र छात्रएं मौजूद थे.
