लुटने से बचे जिला परिषद सदस्य

पाकुड़ : सदर प्रखंड के जिला परिषद सदस्य सह भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोरचा के जिलाध्यक्ष बाबूधन मुमरू शुक्रवार की रात अपराधियों के साजिश का शिकार होते-होते बचे गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री मुमरू पीपलजोड़ी से पाकुड़ की ओर आ रहे थे. खपड़ाजोला के निकट अज्ञात अपराधियों ने सड़क पर पत्थर रखकर उनकी […]

पाकुड़ : सदर प्रखंड के जिला परिषद सदस्य सह भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोरचा के जिलाध्यक्ष बाबूधन मुमरू शुक्रवार की रात अपराधियों के साजिश का शिकार होते-होते बचे गये.

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री मुमरू पीपलजोड़ी से पाकुड़ की ओर आ रहे थे. खपड़ाजोला के निकट अज्ञात अपराधियों ने सड़क पर पत्थर रखकर उनकी गाडी को रोकने का प्रयास किया. चालक ने सड़क पर पत्थर देखते ही गाड़ी को कुछ दूरी पर रोक दिया.

इसी दौरान दो अपराधी पिस्तौल लेकर उनकी गाडी की ओर बढ़ा. अपराधियों को अपने नजदीक आते देख जिप सदस्य व चालक गाडी छोड़कर पैदल ही जान बचाकर भागे. इसकी सूचना श्री मुमरू ने दूरभाष पर मालपहाड़ी ओपी प्रभारी को दी. सूचना मिलते ही पुलिस के घटना स्थल पर पहुंचने से पूर्व अपराधी फरार हो गये थे.

जिप सदस्य ने बताया कि अपराधियों ने टारगेट बनाया था. लेकिन वे साजिश में सफल नहीं हो पाये. हालांकि समाचार लिखे जाने तक घटना के दूसरे दिन शनिवार को जिप सदस्य ने मालपहाड़ी ओपी को लिखित शिकायत नहीं दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >