ट्रेन की चपेट में आया, मौत

पाकुड़ : पाकुड़ रेलवे स्टेशन में शनिवार को माल गाड़ी से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 7.30 बजे राजग्राम की ओर से आ रही मालगाड़ी पाकुड़ रेलवे स्टेशन में पहुंची. प्लेटफॉर्म संख्या एक में एक अज्ञात व्यक्ति गाड़ी की चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौत घटना स्थल […]

पाकुड़ : पाकुड़ रेलवे स्टेशन में शनिवार को माल गाड़ी से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 7.30 बजे राजग्राम की ओर से आ रही मालगाड़ी पाकुड़ रेलवे स्टेशन में पहुंची. प्लेटफॉर्म संख्या एक में एक अज्ञात व्यक्ति गाड़ी की चपेट में आ गया.

जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर हो गयी. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पायी है. मृतक के शरीर पर फुलपैंट, सर्ट, स्वेटर व मफलर है. जीआरपी ने लाश को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >