फोटो संख्या 9- मध्य विद्यालय चौकीशाल.गणित व विज्ञान के शिक्षक के नहीं रहने के कारण गाइड व नोट्स का सहारा लेना पड़ रहा है स्कूली बच्चों को.प्रतिनिधि, पाकुडि़याप्रखंड के चौकीशाल स्थित मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शिक्षकों की कमी की वजह से परेशानी उठानी पड़ रही है. विद्यालय में कुल 253 छात्र नामांकित है. यहां पांच सरकारी व दो पारा शिक्षक पदस्थापित है. विद्यालय में विज्ञान व गणित विषय के शिक्षक नहीं हैं. इस कारण बच्चों को गाइड व नोट्स का सहारा लेकर पठन-पाठन करना पड़ रहा है. सरकार द्वारा मध्य विद्यालय चौकीशाल को उत्क्रमित उच्च विद्यालय का दर्जा दिया गया है. सत्र 2015-16 में इस विद्यालय में नवम के छात्र-छात्राओं का नामांकन एवं पठन-पाठन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी है पर विज्ञान एवं गणित के शिक्षक के नहीं रहने से अभिभावकों एवं स्कूली बच्चों में आक्रोश व्याप्त है. …….क्या कहना है बच्चों का.फोटो संख्या 10- पप्पू राय.गणित एवं विज्ञान का शिक्षक नहीं रहने के कारण पठन-पाठन बाधित हो रहा हैछात्र पप्पू राय ————–फोटो संख्या 11- सोनिया घोष.विज्ञान के शिक्षक नहीं रहने के कारण प्राइवेट ट्यूशन का सहारा लेना पड़ रहा है. सोनिया घोष ——फोटो संख्या 12- पिंकी कुमारी.मध्य विद्यालय को उत्क्रमित उच्च विद्यालय का दर्जा तो दे दिया गया पर गणित एवं विज्ञान के शिक्षकों का पदस्थापन अब तक नहीं किया गया.छात्रा पिंकी कुमारी ——-फोटो संख्या 13 – अक्षय कुमार.विज्ञान एवं गणित की पढ़ाई विद्यालय में पूरी तरह बाधित है. शिक्षकों की कमी को लेकर अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया. अक्षय कुमार
ओके.....शिक्षकों की कमी से मध्य विद्यालय चौकीशाल के बच्चे परेशान
फोटो संख्या 9- मध्य विद्यालय चौकीशाल.गणित व विज्ञान के शिक्षक के नहीं रहने के कारण गाइड व नोट्स का सहारा लेना पड़ रहा है स्कूली बच्चों को.प्रतिनिधि, पाकुडि़याप्रखंड के चौकीशाल स्थित मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शिक्षकों की कमी की वजह से परेशानी उठानी पड़ रही है. विद्यालय में कुल 253 छात्र नामांकित है. यहां […]
