मोबाइल से लेवी मांगने वाले श्यामचांद को पुलिस ने लिया रिमांड पर

पूर्व मंत्री साइमन मरांडी के पुत्र दिनेश से मांगी थी एक करोड़ की लेवी प्रतिनिधि, हिरणपुरपूर्व मंत्री साइमन मरांडी के पुत्र दिनेश विलियम मरांडी से एक करोड़ की लेवी मांगने मामले के अभियुक्त श्यामचांद राय को पुलिस ने दो दिनों के रिमांड पर लिया है. बुधवार को हिरणपुर थाने की पुलिस ने श्यामचांद से घंटों […]

पूर्व मंत्री साइमन मरांडी के पुत्र दिनेश से मांगी थी एक करोड़ की लेवी प्रतिनिधि, हिरणपुरपूर्व मंत्री साइमन मरांडी के पुत्र दिनेश विलियम मरांडी से एक करोड़ की लेवी मांगने मामले के अभियुक्त श्यामचांद राय को पुलिस ने दो दिनों के रिमांड पर लिया है. बुधवार को हिरणपुर थाने की पुलिस ने श्यामचांद से घंटों पूछताछ की. बता दें कि 11 दिसंबर 2013 को मंत्री पुत्र दिनेश विलियम मरांडी के मोबाइल संख्या 7783014473 पर एसएमएस के जरीय एक करोड़ रुपये लेवी की मांग की गयी थी. लेवी की राशि नहीं देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी गयी थी. श्री मरांडी द्वारा मामले की लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी एवं पुलिस महानिदेशक को की गयी थी. पुलिस द्वारा की गयी छापेमारी के दौरान भी आरोपित श्यामचांद हत्थे नहीं चढ़ा था. तीन दिन पूर्व श्यामचांद ने पुलिस के दवाब पर न्यायालय मंे समर्पण किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >