ओके... मानदेय भुगतान की मांग को लेकर जलसहियाओं ने किया प्रदर्शन

फोटो संख्या 2 – प्रदर्शन करती जल सहिया.प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ाबकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को प्रखंड के दर्जनों जल सहियाओं ने पेयजल स्वच्छता विभाग के प्रखंडस्तरीय कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रही जल सहियाएं विभाग की लापरवाही नहीं चलेगी, बकाया मानदेय का भुगतान करना होगा, बंधुआ मजदूर की तरह जल सहियाओं […]

फोटो संख्या 2 – प्रदर्शन करती जल सहिया.प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ाबकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को प्रखंड के दर्जनों जल सहियाओं ने पेयजल स्वच्छता विभाग के प्रखंडस्तरीय कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रही जल सहियाएं विभाग की लापरवाही नहीं चलेगी, बकाया मानदेय का भुगतान करना होगा, बंधुआ मजदूर की तरह जल सहियाओं के साथ व्यवहार करना बंद करों आदि नारे लगा रही थी. जल सहिया सलोनी सोरेन, मरियम मुर्मू, सावित्री मुर्मू आदि ने बताया कि चार वर्षों से गांव में काम कर रहे हैं लेकिन अब तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया. बताया कि एपीएल एवं बीपीएल सर्वे कार्य के एवज में राशि अब तक नहीं दी गयी. पेयजल स्रोत की जांच को लेकर भी वर्ष 2015 में भुगतान किये जाने की बात कही गयी थी लेकिन अब तक इसका भुगतान नहीं किया गया. जल सहियाओं ने बताया कि कॉर्डिनेटर विजय ठाकुर द्वारा शौचालय निर्माण मद में 12 प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही है. कहा कि यदि हमारी समस्याओं का निदान शीघ्र नहीं किया गया तो आगे आंदोलन किया जायेगा. वहीं प्रखंड समन्वयक विजय ठाकुर ने कहा कि दुर्भावना से ग्रसित होकर जल सहियाओं द्वारा आरोप लगाये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >