ओके::स्वच्छता कार्यशाला में शौचालय निर्माण व उपयोग की जानकारी दी

अमड़ापाड़ा. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में मंगलवार को प्रखंडस्तरीय स्वच्छता कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन बीडीओ अनिल कुमार यादव ने किया. कार्यशाला में जल सहिया, मुखिया एवं प्रखंड संकुल समन्वयकों ने हिस्सा लिया. मौके पर घरेलू शौचालय का निर्माण एवं उसके नियमित उपयोग को लेकर लोगों को जागरूक करने पर बल दिया. […]

अमड़ापाड़ा. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में मंगलवार को प्रखंडस्तरीय स्वच्छता कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन बीडीओ अनिल कुमार यादव ने किया. कार्यशाला में जल सहिया, मुखिया एवं प्रखंड संकुल समन्वयकों ने हिस्सा लिया. मौके पर घरेलू शौचालय का निर्माण एवं उसके नियमित उपयोग को लेकर लोगों को जागरूक करने पर बल दिया. पेयजल स्वच्छता विभाग के सहायक समन्वयक राज विनोद मसीह, प्रखंड समन्वयक नमिता मरांडी ने भी स्वच्छता कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला. कार्यशाला का आयोजन स्वयं सेवी संस्था ग्राम ज्योति द्वारा किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >