टाटा मोटर्स का ब्रांच मैनेजर जख्मी

प्रतिनिधि, पाकुड़पाकुड़ मालपहाड़ी सड़क के निकट स्थित टाटा मोटर्स के ब्रांच मैनेजर विनोद कुमार बीते सोमवार की रात्रि को जख्मी हो गये. श्री कुमार द्वारा थाने में अपने साथ मारपीट किये जाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने लिखित शिकायत पर थाना कांड संख्या 90/15 भादवि की धारा 147, 341, 323, 307 के […]

प्रतिनिधि, पाकुड़पाकुड़ मालपहाड़ी सड़क के निकट स्थित टाटा मोटर्स के ब्रांच मैनेजर विनोद कुमार बीते सोमवार की रात्रि को जख्मी हो गये. श्री कुमार द्वारा थाने में अपने साथ मारपीट किये जाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने लिखित शिकायत पर थाना कांड संख्या 90/15 भादवि की धारा 147, 341, 323, 307 के तहत प्रदीप भगत, पंकज भगत सहित अन्य को नामजद अभियुक्त बनाया है. शिकायत के मुताबिक उक्त आरोपी आये और गाड़ी का एनओसी मांगने लगे. जब उन्हें यह बताया गया कि एनओसी फाइनेंस कंपनी देगा तो मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. उक्त मामले को लेकर वाहन मालिक प्रदीप भगत ने बताया कि टाटा मोटर्स के ब्रांच मैनेजर के साथ कोई मारपीट नहीं की गयी है. उनसे जब एनओसी की मांग की गयी तो उल्टे मारपीट की गयी और जब विरोध किया गया तो वे भागने लगे और उसी दौरान गिर पड़े.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >