संवाददाता, पाकुड़व्यवहार न्यायालय के निकट मुख्य सड़क के किनारे झारखंड मुक्ति मोरचा कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को भूमि अधिग्रहण बील के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया. धरना का नेतृत्व झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने किया. मौके पर महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी मुख्य रूप से मौजूद थे. धरना पर बैठे कार्यकर्ता भूमि अधिग्रहण बील वापस लो, राज्य में स्थानीय नीति लागू किये बिना सरकारी नौकरी में बहाली पर रोक लगाओ, सीएनटी एसपीटी एक्ट के साथ छेड़छाड़ करना बंद करों आदि नारे लगा रहे थे. धरना के उपरांत राज्य के मुख्यमंत्री का पुतला दहन भी किया गया. धरना को संबोधित करते हुए विधायक श्री मरांडी ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की जमीनों को पूंजीपतियों के हाथों बेचने के लिए भूमि अधिग्रहण बील लाया है. उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्र में सरकार नहीं वरन सौदागर के रूप में देश के किसानों के बीच अपनी छवि बना ली है. विधायक ने कहा कि औने-पौने दामों में किसानों की जमीनों को बेचने के लिए लाये गये काले भूमि अधिग्रहण बील को किसी भी सूरत में हम बरदाश्त नहीं करने वाले. धरना को सफल बनाने में अजीजुल इस्लाम, मोतीलाल हांसदा, इमानुएल मुर्मू, गुलाम रसूल, मिकाईल फिरदौस, भगवती गुप्ता, मनोज भगत, सेराजुल शेख, मंटू भगत आदि ने सक्रिय भूमिका निभायी.————————-फोटो संख्या 10- धरना पर बैठे झामुमो के नेता व कार्यकर्ता.स्थानीय नीति लागू किये बिना की जा रही बहाली के खिलाफ सीएम का फूंका पुतला.
लीड न्यूज//// भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ झामुमो ने दिया धरना
संवाददाता, पाकुड़व्यवहार न्यायालय के निकट मुख्य सड़क के किनारे झारखंड मुक्ति मोरचा कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को भूमि अधिग्रहण बील के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया. धरना का नेतृत्व झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने किया. मौके पर महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी मुख्य रूप से मौजूद थे. धरना पर बैठे कार्यकर्ता भूमि अधिग्रहण बील वापस […]
