छात्रा से छेड़छाड़ महंगा पड़ा हेडमास्टर को

प्र्रतिनिधि, फरक्कारघुनाथगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर द्वारा कक्षा चार की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ किये जाने को लेकर सोमवार को विद्यालय में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. मामले की सूचना मिलते ही थाने की पुलिस पहुंची और छेड़छाड़ के आरोपी हेडमास्टर सिवेन सरकार को गिरफ्तार किया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक […]

प्र्रतिनिधि, फरक्कारघुनाथगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर द्वारा कक्षा चार की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ किये जाने को लेकर सोमवार को विद्यालय में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. मामले की सूचना मिलते ही थाने की पुलिस पहुंची और छेड़छाड़ के आरोपी हेडमास्टर सिवेन सरकार को गिरफ्तार किया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार को विद्यालय के हेडमास्टर सिवेन सरकार ने कक्षा चार की एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत व छेड़छाड़ की थी. नाबालिग बच्ची द्वारा घटना की जानकारी अपनी परिजनों को दी गयी. सोमवार को जैसे ही विद्यालय खुला, ग्रामीण पहुंचे और हेडमास्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे. बच्ची के परिजनों द्वारा मामले की जानकारी स्थानीय थाने को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और आरोपी हेडमास्टर को गिरफ्तार किया.———————–पुलिस ने किया गिरफ्तार.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >