62 फीसदी बच्चों को दी जिंदगी की दो बुंद

संवाददाता, पाकुड़जिले के 1108 पोलियो बूथों पर रविवार को शून्य से पांच वर्ष आयु के लक्षित बच्चों को दो बूंद खुराक पिलायी गयी. अभियान के पहले दिन लक्ष्य एक लाख 80 हजार के विरुद्ध 62 फीसदी बच्चों को दो बूंद खुराक पिलायी गयी. इसका उद्घाटन सदर अस्पताल प्रांगण में डीसी कृष्ण कुमार दास ने बच्चांे […]

संवाददाता, पाकुड़जिले के 1108 पोलियो बूथों पर रविवार को शून्य से पांच वर्ष आयु के लक्षित बच्चों को दो बूंद खुराक पिलायी गयी. अभियान के पहले दिन लक्ष्य एक लाख 80 हजार के विरुद्ध 62 फीसदी बच्चों को दो बूंद खुराक पिलायी गयी. इसका उद्घाटन सदर अस्पताल प्रांगण में डीसी कृष्ण कुमार दास ने बच्चांे को दो बूंद पोलियो खुराक पिलाकर किया. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ शिवशंकर हरिजन, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मनीष कुमार सिन्हा, सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर सुभोदीप भुइया आदि थे. अभियान की सफलता को लेकर ग्राम प्रधान, शिक्षा, आंगनबाड़ी सेविका एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय भूमिका निभायी. अभियान के पहले दिन 2013 वैक्सीनेटर व 267 सुपरवाइजर दो बूंद खुराक पिलाने को लेकर सक्रिय भूमिका निभायी. सिविल सर्जन डॉ हरिजन ने बताया कि पहले दिन 62 फीसदी बच्चों को पोलियो खुराक पिलायी गयी है. ………..फोटो संख्या 8- दो बुंद खुराक पिलाकर अभियान की शुरूआत करते डीसी.फोटो संख्या 4- बच्चे को पोलियो खुराक पिलाते वैक्सीनेटर.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >