तीन रोजगार सेवक के मानदेय भुगतान पर रोक

हिरणपुर : प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को डीडीसी नेसार अहमद ने मनरेगा की समीक्षा बैठक की. डीडीसी श्री अहमद ने आधार सीडिंग में लापरवाही बरतने को लेकर प्रखंड के रोजगार सेवक एवं पंचायत सचिवों के वेतन भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश दिया है. डीडीसी श्री अहमद ने आधार सीडिंग की पंचायतवार समीक्षा […]

हिरणपुर : प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को डीडीसी नेसार अहमद ने मनरेगा की समीक्षा बैठक की. डीडीसी श्री अहमद ने आधार सीडिंग में लापरवाही बरतने को लेकर प्रखंड के रोजगार सेवक एवं पंचायत सचिवों के वेतन भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश दिया है.
डीडीसी श्री अहमद ने आधार सीडिंग की पंचायतवार समीक्षा की. इस दौरान संतोषजनक कार्य नहीं पाये जाने पर प्रखंड के डांगापाड़ा, मुर्गाडांगा के रोजगार सेवक क्रमश: कार्नेलियुस मरांडी, बुधेश्वर हेंब्रम के मानदेय भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश दिया. वहीं पंचायत लगेन हेंब्रम के एक सप्ताह के वेतन भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश बीडीओ को दिया गया. डीडीसी ने मौजूद पंचायत सचिवों एवं रोजगार सेवकों को शत प्रतिशत मनरेगा मजदूरों की आधार सीडिंग करने के आदेश दिये हैं. उक्त बैठक में बीडीओ जफर हसनात, बीपीओ अनुपम मिश्र आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >