ओके... उउवि तोडाई में तीन दिन से एमडीएम बंद

प्रतिनिधि, हिरणपुर बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए एमडीएम योजना को धरातल पर उतारा गया. लेकिन समय-समय पर विभागीय लापरवाही सहित कई अन्य मामलों के कारण योजना खटाई में पड़ जाती है. जिससे बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति न सिर्फ प्रभावित होती है बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी शिक्षा के प्रतिशत में भारी गिरावट […]

प्रतिनिधि, हिरणपुर बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए एमडीएम योजना को धरातल पर उतारा गया. लेकिन समय-समय पर विभागीय लापरवाही सहित कई अन्य मामलों के कारण योजना खटाई में पड़ जाती है. जिससे बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति न सिर्फ प्रभावित होती है बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी शिक्षा के प्रतिशत में भारी गिरावट देखने को मिलती है. तीन दिनों से नहीं मिला खाना:प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय तोडाई में तीन दिनों से एमडीएम योजना बंद है. जिस कारण विद्यालय के बच्चे धीरे-धीरे पढ़ने ही नहीं आ रहे. जिसका सीधा असर उपस्थिति पर पड़ने लगा है. बरतन हो गये हैं चोरी:प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय में एमडीएम बनाने वाले बरतनों की चोरी हो गयी है. जिसके बाद से यह समस्या उत्पन्न हुई है. विद्यालय प्रबंधन ने भी इस दिशा में कोई ठोस क दम नहीं उठाया. जिस कारण तीन दिनों से बच्चों को खाने के लिए घर जाना पड़ता है. जिसके बाद कई बच्चे वापस स्कूल नहीं आते.क्या कहते हैं प्रधानाध्यापक:इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक करूणा कुमार साहा ने बताया कि विद्यालय से एमडीएम बनाने वाले बरतन चोरी हो गये हैं. जिस कारण भोजन नहीं बन पा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >