फोटो संख्या 9- टास्कफोर्स की बैठक करते डीडीसी नेसार अहमद.फोटो संख्या 10- बैठक में भाग लेते अधिकारी. 22 से 24 फरवरी तक चलने वाले अभियान की सफलता को लेकर बनी कार्य योजनासंवाददाता, पाकुड़ समाहरणालय स्थित सूचना भवन में शुक्रवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक डीडीसी नेसार अहमद की अध्यक्षता में हुई. जिसमें 22 से 24 फरवरी तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर कार्य योजना बनायी गयी. श्री अहमद ने मौजूद स्वास्थ्य, आइसीडीएस आदि विभागों के अधिकारियों से टीम भावना के तहत कार्य करने के निर्देश दिये. अभियान की सफलता को लेकर ग्राम प्रधान, पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी सेविका, शिक्षक, सहिया तथा अल्पसंख्यक क्षेत्रों में मौलवियों का सहयोग लेने का निर्णय लिया गया. अभियान की सफलता को लेकर बीडीओ, सीडीपीओ एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से बेहतर तालमेल बनाने, अभियान का सही तरीके से अनुश्रवण करने के निर्देश दिये गये. बैठक में पोलियो अभियान के पहले दिन शत-प्रतिशत लक्षित बच्चों को खुराक पिलाने को लेकर प्रचार-प्रसार जोर-शोर से कराने का निर्देश दिया गया. जिसमें सिविल सर्जन डॉ शिवशंकर हरिजन, जिला शिक्षा अधीक्षक अरुण, सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर सुभोदीप भुइया, सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सीडीपीओ, बीडीओ व सुपर वाइजर आदि ने हिस्सा लिया.
ओके ::::: पोलियो अभियान की सफलता को लेकर डीडीसी ने दिये आवश्यक निर्देश
फोटो संख्या 9- टास्कफोर्स की बैठक करते डीडीसी नेसार अहमद.फोटो संख्या 10- बैठक में भाग लेते अधिकारी. 22 से 24 फरवरी तक चलने वाले अभियान की सफलता को लेकर बनी कार्य योजनासंवाददाता, पाकुड़ समाहरणालय स्थित सूचना भवन में शुक्रवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक डीडीसी नेसार अहमद की अध्यक्षता में हुई. जिसमें 22 से […]
