ओके... कानूनी साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन आज

पाकुड़ . जिला मुख्यालय के धनुषपूजा मध्य विद्यालय प्रांगण में राज्य संसाधन केंद्र आद्री एवं साक्षरता समिति द्वारा संयुक्त रूप से कानूनी साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया जायेगा. इसका उदघाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रेम प्रकाश पांडेय करेंगे. मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रमेशचंद्रा सहित न्यायिक अधिकारियों द्वारा […]

पाकुड़ . जिला मुख्यालय के धनुषपूजा मध्य विद्यालय प्रांगण में राज्य संसाधन केंद्र आद्री एवं साक्षरता समिति द्वारा संयुक्त रूप से कानूनी साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया जायेगा. इसका उदघाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रेम प्रकाश पांडेय करेंगे. मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रमेशचंद्रा सहित न्यायिक अधिकारियों द्वारा पाकुड़ प्रखंड के 36 पंचायतों के नवसाक्षरों, प्रेरकों, शिक्षकों को कानूनी जानकारी दी जायेगी. बताया गया कि 15 वर्ष आयु से अधिक निरक्षर व्यस्कों को कार्यात्मक साक्षरता सहित व्यावसायिक एवं कौशल विकास एवं अधिकारों की समझ विकसित करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया है. यह जानकारी कृष्णा प्रमाणिक ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >