फोटो संख्या 8- आशिर्वाद मुद्रा में बाबा भोलेनाथ.फोटो संख्या 9- शिव बारात में शामिल शिव भक्त.फोटो संख्या 19- बैलगाडी पर सवार होकर जाते भोलेनाथ.प्रतिनिधि पाकुड : महाशिवरात्री पर्व के मौके पर जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शिव की बरात निकाली गयी. जिला मुख्यालय के दुधनाथ मंदिर, दुबेपाडा स्थित बाबा बुढानाथ शिव मंदिर एवं कुडापाडा शिव मंदिर से निकाली गयी शिव बारात में हजारों महिला व पुरूष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. दुधनाथ मंदिर से निकाली गयी शिव की बारात में शामिल शिव भक्तों ने हरिणडांगा बाजार, भगतपाडा, राजापाडा, सिंगवाहनी मंदिर, कालीतल्ला, सिंधीपाडा, तांतीपाडा, कालिकापुर आदि मुहल्लों का भ्रमण किया. निकाली गयी शिव बारात में शामिल शिव भक्तों को अम्बेदकर चौक के निकट ट्रक ऑनर एसोसिएशन द्वारा शरबत पिलाया गया. शिव बारात में शामिल शिव भक्त हर हर महादेव, बम बम भोले का जयघोष भी कर रहे थे. वहीं दुबेपाडा से निकाली गयी शिवबारात मद्यपाडा, कालीतल्ला , हाटपाडा, राजापाडा आदि मुहल्लों का भ्रमण किया. जिले के हिरणपुर प्रखंड के देवपुर, लिट्टीपाडा एवं पाकुडिया प्रखंड मुख्यालय में भी शिव बारात निकाली गयी. निकाली गयी शिव बारात में सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारी सदलबल तैनात दिखे.
गाजेबाजे के साथ निकली बाबा भोले की बारात
फोटो संख्या 8- आशिर्वाद मुद्रा में बाबा भोलेनाथ.फोटो संख्या 9- शिव बारात में शामिल शिव भक्त.फोटो संख्या 19- बैलगाडी पर सवार होकर जाते भोलेनाथ.प्रतिनिधि पाकुड : महाशिवरात्री पर्व के मौके पर जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शिव की बरात निकाली गयी. जिला मुख्यालय के दुधनाथ मंदिर, दुबेपाडा स्थित बाबा बुढानाथ शिव मंदिर एवं कुडापाडा […]
