डीइओ ने किया नवोदय विद्यालय तेलियापोखर का निरीक्षण

प्रतिनिधि, महेशपुरजिला शिक्षा पदाधिकारी बालेश्वर सहनी ने सोमवार को प्रखंड के तेलियापोखर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने शिक्षकों सहित छात्रों से पठन पाठन तथा विद्यालय में बहाल सुविधाओं की जानकारी ली. श्री सहनी ने छात्रों को अनुशासन के दायरे में रहकर पठन-पाठन पर ध्यान देने का निर्देश दिया. उन्होंने छात्र […]

प्रतिनिधि, महेशपुरजिला शिक्षा पदाधिकारी बालेश्वर सहनी ने सोमवार को प्रखंड के तेलियापोखर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने शिक्षकों सहित छात्रों से पठन पाठन तथा विद्यालय में बहाल सुविधाओं की जानकारी ली. श्री सहनी ने छात्रों को अनुशासन के दायरे में रहकर पठन-पाठन पर ध्यान देने का निर्देश दिया. उन्होंने छात्र छात्राओं से अपने शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने का भी निर्देश दिया. डीइओ ने बताया कि विद्यालय के कुछ बच्चे पठन पाठन से ज्यादा राजनीति में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं और ऐसे बच्चों को अपनी आदतों में सुधार लाने के निर्देश दिये गये हैं. उन्होंने कहा कि यदि उक्त बच्चों के व्यवहार एवं आचरण में सुधार नहीं लाया गया तो कार्रवाई भी की जायेगी. …..फोटो संख्या 14- निरीक्षण के दौरान बच्चों से सवाल पूछते डीइओ बालेश्वर सहनी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >