प्रतिनिधि, पाकुड़जिले में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर डीसी ने स्टैटिक व उड़नदस्ता दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है. डीसी केके दास ने मेैट्रिक के परीक्षा केंद्र राजकीयकृत उच्च विद्यालय पाकुडि़या मंे सुनील टोप्पो, उत्क्रमित पाकुडि़या बालिका उच्च विद्यालय में रमेश राणा सिंह, उच्च विद्यालय महेशपुर में सत्येंद्र कुमार सिंह, उत्क्रमित उच्च विद्यालय गड़बाड़ी में अशोक कुमार, संतस्टानिलियस उच्च विद्यालय हाथीमारा में राधा प्रसाद चौबे, आरके उच्च विद्यालय अमड़ापाड़ा में युगलकिशोर राम, लिट्टीपाड़ा मंे निसार अहमद, मॉडल प्लस टु विद्यालय हिरणपुर में अरविंद कुमार, संत मारिया गोरटी बालिका उच्च विद्यालय तोड़ाई में सुरेंद्र साह, पाकुड़ राज उच्च विद्यालय में सुरेश सिंह, हरिणडांगा उच्च विद्यालय में रामकुमार साह, रानी ज्योतिर्मयी बालिका उच्च विद्यालय में कमलेश कुमार, जिदातो बालिका उच्च विद्यालय में सुरेश कुमार एवं डीएवी पब्लिक स्कूल में श्रीकांत पाल की प्रतिनियुक्ति स्टैटिक दंडाधिकारी के रूप में की गयी है. जिला शिक्षा पदाधिकारी बालेश्वर सहनी ने बताया कि पाकुड़ एवं हिरणपुर के लिए अपर समाहर्ता गंदूर उरांव, महेशपुर एवं पाकुडि़या के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी राम कुमार मंडल, लिट्टीपाड़ा एवं पाकुड़ के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक को उड़नदस्ता दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है.
कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर स्टैटिक व उड़नदस्ता दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त
प्रतिनिधि, पाकुड़जिले में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर डीसी ने स्टैटिक व उड़नदस्ता दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है. डीसी केके दास ने मेैट्रिक के परीक्षा केंद्र राजकीयकृत उच्च विद्यालय पाकुडि़या मंे सुनील टोप्पो, उत्क्रमित पाकुडि़या बालिका उच्च विद्यालय में रमेश राणा सिंह, उच्च विद्यालय महेशपुर में सत्येंद्र कुमार सिंह, […]
