फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने की बैठक

तीन सूत्री मांग पर की गयी चर्चाप्रतिनिधि, पाकुड़जिला मुख्यालय के गोकुलपुर आम बगीचा में फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन पाकुड़ शाखा की बैठक शनिवार को हुई. इसकी अध्यक्षता राजकिशोर सिंह ने की. इस दौरान राशन डीलरों की समस्याओं पर चर्चा की गयी तथा तीन सूत्री मांगों को शीघ्र लागू करने की मांग सरकार से की गयी. […]

तीन सूत्री मांग पर की गयी चर्चाप्रतिनिधि, पाकुड़जिला मुख्यालय के गोकुलपुर आम बगीचा में फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन पाकुड़ शाखा की बैठक शनिवार को हुई. इसकी अध्यक्षता राजकिशोर सिंह ने की. इस दौरान राशन डीलरों की समस्याओं पर चर्चा की गयी तथा तीन सूत्री मांगों को शीघ्र लागू करने की मांग सरकार से की गयी. मांगों में खाद्य सुरक्षा बिल को लागू करने, राशन डीलरों को मानदेय की व्यवस्था करने तथा 17 मार्च को दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने आदि है. इस बैठक में संगठन को मजबूत बनाने का भी निर्णय लिया गया. साथ ही राशन डीलरों ने अपनी समस्याओं को विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखने का भी प्रस्ताव रखा. इस अवसर पर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अब्दुल सलाम, संरक्षक सपन कुमार प्रमाणिक, जाकीर हुसैन, असराफुल शेख, हाजी मोफिजुद्दीन हक आदि थे……..फोटो संख्या 19- बैठक में भाग लेते राशन डीलर.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >