ओके::छह के खिलाफ विद्युत चोरी का मामला दर्ज

प्रतिनिधि, पाकुड़विद्युत विभाग द्वारा अवैध तरीके से विद्युत का उपयोग करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. कनीय अभियंता ज्ञानचंद के लिखित शिकायत पर थाना कांड संख्या 81/15 में अबु बक्कार, मो बशीर शेख, गाजल सरकार, दिलीप सरकार, असीम सरकार एवं राकिब शेख को नामजद अभियुक्त बनाया […]

प्रतिनिधि, पाकुड़विद्युत विभाग द्वारा अवैध तरीके से विद्युत का उपयोग करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. कनीय अभियंता ज्ञानचंद के लिखित शिकायत पर थाना कांड संख्या 81/15 में अबु बक्कार, मो बशीर शेख, गाजल सरकार, दिलीप सरकार, असीम सरकार एवं राकिब शेख को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. लिखित शिकायत में कनीय अभियंता ने उल्लेख किया है कि उक्त लोगों का विद्युत कनेक्शन बकाया रहने के कारण विच्छेद कर दिया गया था और उसके बावजूद चोरी से विद्युत का उपयोग किया जा रहा था. शिकायत के मुताबिक अवैध तरीके से विद्युत का उपयोग करने पर विभाग को एक लाख 16 हजार 460 रुपये की आर्थिक क्षति उठानी पड़ी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >