प्रतिनिधि, पाकुडि़याप्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन ने आपूर्ति कार्यालय में प्रखंड के सभी जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ बैठक की. इस दौरान झरिया ग्राम के डीलर काशीनाथ हेंब्रम के निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. इसके बाद आपूर्ति पदाधिकारी श्री रंजन ने सभी डीलरों को एक सप्ताह के अंदर ई-राशन कार्ड वितरण करने व वितरण प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया. वहीं 15 फरवरी को बीपीएल व अंत्योदय का अनाज तथा 25 फरवरी को अतिरिक्त बीपीएल लाभुकों के वरीय खाद्यान्न वितरण करने का निर्देश दिया. श्री रंजन ने केरोसिन का वितरण करने तथा वितरण पंजी का संधारन के साथ साथ आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित लाभुकों की सूची दो दिनों के अंदर दुकान के बाहर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया…………..फोटो संख्या 10- डीलरों के साथ बैठक करते एमओ.
एमओ ने की राशन डीलरों के साथ बैठक
प्रतिनिधि, पाकुडि़याप्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन ने आपूर्ति कार्यालय में प्रखंड के सभी जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ बैठक की. इस दौरान झरिया ग्राम के डीलर काशीनाथ हेंब्रम के निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. इसके बाद आपूर्ति पदाधिकारी श्री रंजन ने सभी डीलरों को एक सप्ताह […]
